देश की खबरें | महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पर तमिलनाडु में विवाद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा सांसद और विधुथलई चिरुथाइगल कात्ची (वीसीके) के संस्थापक थोल.तिरुमावलवन द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के लिए अपमानजनक बयान देने को ले कर यहां विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने नेता की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है।
चेन्नई,23 अक्टूबर लोकसभा सांसद और विधुथलई चिरुथाइगल कात्ची (वीसीके) के संस्थापक थोल.तिरुमावलवन द्वारा कथित तौर पर महिलाओं के लिए अपमानजनक बयान देने को ले कर यहां विवाद पैदा हो गया है। भाजपा ने नेता की निंदा करते हुए उनसे माफी मांगने को कहा है।
सांसद के खिलाफ आरोप हैं कि उन्होंने मनुस्मृति का जिक्र करते हुए महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की है। वहीं वीसीके नेता का कहना है कि उन्होंने महिलाओं की निंदा नहीं की है बल्कि वह तो उनके उद्धार के लिए काम कर रहे हैं।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप डाली गई है जिसमें उन्हें कथित तौर पर बयानबाजी करते हुए दिखाया गया है। लेकिन नेता का कहना है कि ‘सांप्रदायिक’’ ताकतें उनकी गलत छवि पेश कर रही हैं।
ट्विटर पर इस मुद्दे पर बहस छिड़ गई है, जिसमें कुछ लोग उनका समर्थ कर रहे हैं तो कुछ आलोचना।
बीजेपी नेता खुशबू सुंदर ने तिरुमावलवन पर निशाना साधा और एक नेता होन के नाते उनसे बोलने में सावधानी बरतने को कहा।
राज्य भाजपा मुख्यालय कमलालयम में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सुंदर ने सांसद पर "धर्म का इस्तेमाल करने" का आरोप लगाया।
अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए सांसद ने कहा कि उन्होंने महिलाओं के खिलाफ कोई अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)