देश की खबरें | चंद्रयान-3 का मखौल उड़ाते अभिनेता प्रकाश राज का पोस्ट वायरल होने के बाद से विवाद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता प्रकाश को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के लिए सोमवार को आलोचना का सामना करना पड़ा जिसे कई लोगों ने भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के मखौल के तौर पर लिया।

मुंबई, 21 अगस्त अभिनेता प्रकाश को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर किए गए एक पोस्ट के लिए सोमवार को आलोचना का सामना करना पड़ा जिसे कई लोगों ने भारत के चंद्र मिशन ‘चंद्रयान-3’ के मखौल के तौर पर लिया।

हालांकि, प्रकाश राज ने एक अन्य पोस्ट में आलोचकों का जवाब देते हुए कहा कि ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है’ और वह एक पुराने परिहास का संदर्भ दे रहे थे।

प्रकाश राज ने रविवार को एक कार्टून साझा किया था जिसमें एक व्यक्ति शर्ट पहने हुए है और कमर पट्टे से एक बर्तन में चाय डाल रहा है। उन्होंने तस्वीर के साथ कन्नड में लिखा, ‘‘ ताजा खबर : चंद्रयान से पहली तस्वीर आई है# विक्रमलैंडर # बस पूछ रहा हूं।’’

प्रकाश राज ने कार्टून में दिख रहे व्यक्ति के बारे में विशेष तौर पर कुछ नहीं लिखा था लेकिन सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने इसे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के पूर्व प्रमुख के सिवन के मखौल के तौर पर लिया और अभिनेता को आड़े हाथ लिया।

अभिनेता को आड़े हाथ लेने वालों में कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक सिंघवी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं प्रकाश राज की इस शर्मनाक ट्वीट के लिए निंदा करता हूं। इसरो की सफलता भारत की सफलता है।’’

चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को प्रक्षेपित किया गया था और यह 23 अगस्त को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने को तैयार है। यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला लैंडर होगा। इसरो ने रविवार को बताया कि विक्रम रोवर 23 अगस्त को शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के सतह पर उतरेगा।

अभिनेता ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि उनकी पूर्व पोस्ट पुराने परिहास का संदर्भ था जो 1969 में अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और चंद्रमा पर पहली बार कदम रखने वाले नील आर्मस्ट्रांग के समय का है।

राज ने पोस्ट किया, ‘‘नफरत केवल नफरत देखती है...मैं आर्मस्ट्रांग के समय के परिहास का संदर्भ दे रहा था...केरल चायवाला का उत्सव मनाए...किस चायवाल ने यह ट्रोल किया देखो?? ...अगर आप परिहास समझ नहीं सके तो यह परिहास आपके लिए है...परिपक्व बनो#बस पूछ रहा हूं।’’

अभिनेता के इस पोस्ट ने कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं को नाराज कर दिया। एक ने सरकार के खिलाफ मुखर रहने वाले राज से कहा कि वह राजनीतिक घृणा को इसरो की उपलब्धि से दूर रखें।

उसने लिखा, ‘‘प्रकाश जी, यह चंद्रयान मिशन इसरो का है न कि भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) का। अगर यह सफल होता है तो यह भारत की सफलता होगी न कि किसी पार्टी की। आप क्यों चाहते हैं कि मिशन असफल हो? भाजपा केवल सत्तारूढ़ पार्टी है। एक दिन यह चली जाएगी लेकिन इसरो सालों साल रहेगा और हमें गौरवान्वित करेगा।’’

कुछ यूजर्स का मानना है कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता अपने नवीनतम पोस्ट के जरिये भाजपा की अपनी आलोचना काफी दूर तक लेकर चले गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर