देश की खबरें | प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत में सांस्कृतिक उन्नयन के लगातार कार्य हो रहे हैं : राजनाथ सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां कनखल स्थित श्री हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आचार्य पीठ पर पदस्थापन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि राजा अपना काम ठीक से करे, इसकी समीक्षा करने का अधिकार साधु-सन्तों को ही है।

यहां कनखल स्थित श्री हरिहर आश्रम में जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि के आचार्य पीठ पर पदस्थापन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपने संबोधन में सिंह ने कहा कि राजा अपना काम ठीक से करे, इसकी समीक्षा करने का अधिकार साधु-सन्तों को ही है।

उन्होंने कहा कि जब कोई संत बनता है तो वह सबसे पहले अहम् को त्यागते हुए वयम् को अपनाता है तथा जो भी कार्य करता है वह चराचर जगत के लिये करता है।

उन्होंने कहा कि संत पूरे विश्व को अपना परिवार मानता है और बसुधैव कुटुम्बकम की भावना को देने का श्रेय संन्यासियों को है।

रक्षा मंत्री ने आध्यात्मिक महोत्सव में बंकिम चन्द्र चटर्जी के उपन्यास 'आनन्द मठ' का उल्लेख करते हुये कहा कि संन्यासियों का देश की सामाजिक, सांस्कृतिक व्यवस्था से हमेशा जुड़ाव रहा है तथा जब भी आवश्यकता पड़ी उन्होंने इनके उत्थान में बड़ा योगदान दिया।

समारोह मे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने तप, तपस्या तथा आध्यात्मिक मूल्यों का संरक्षण करते हुये लाखों सन्तों को दीक्षा दी तथा देश व दुनिया में वे संस्कृति के वाहक के रूप में प्रख्यात हैं ।

उन्होंने कहा कि जितने भी संत यहां विराजमान हैं, उन्होंने अपने जीवन को समर्पित करते हुये चुनौतियों व कठिनाइयों से लड़ने का ज्ञान दिया है। समारोह मे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित अनेक राजनेता तथा साधु संत भी मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी