देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 को लेकर बनी रणनीति को जारी रखें : अनिल बैजल ने अधिकारियों से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के खिलाफ वर्तमान रणनीति को जारी रखें जिसमें क्लस्टर आधारित निगरानी, जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग शामिल है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी।

नयी दिल्ली, पांच मार्च देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कोविड-19 के खिलाफ वर्तमान रणनीति को जारी रखें जिसमें क्लस्टर आधारित निगरानी, जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग शामिल है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की एक बैठक की अध्यक्षता करने वाले बैजल ने अधिकारियों से कहा कि वायरस के खिलाफ ढिलाई करने की जरूरत नहीं है क्योंकि ‘‘मामूली बढ़ोतरी के साथ’’ कोविड-19 की स्थिति नियंत्रण में है।

बैठक में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, मुख्य सचिव विजय देव, नीति आयोग के सदस्य वी के पॉल एवं अन्य मौजूद थे।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘राष्ट्रीय स्तर पर नये संक्रमण में बढ़ोतरी के रूख को देखते हुए क्लस्टर आधारित निगरानी, जांच और जीनोम सिक्वेंसिंग की वर्तमान रणनीति को जारी रखने का निर्णय किया गया।’’

इस हफ्ते की शुरुआत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा था कि महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु और गुजरात में कोविड-19 के नए मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि डीडीएमए की बैठक में विशेषज्ञों ने महसूस किया कि कोविड को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी में उपयुक्त दिशानिर्देशों को लागू करना और आरटी-पीसीआर के वर्तमान जांच स्तर को बनाए रखने की जरूरत है क्योंकि कुछ राज्यों में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

अधिकारी ने बताया कि बैजल ने गरीब तबके एवं डिजिटल दुनिया से वंचित लोगों को टीका लगवाए जाने की जरूरत पर बल दिया।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के 261 नए मामले सामने आए और एक व्यक्ति की मौत हुई जिससे महानगर में इस संक्रमण से अब तक 10,915 लोगों की मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\