घर खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए विशेष उपायों के संबंध में परामर्श जल्दी ही : पुरी
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के कारण बड़े पैमाने पर श्रमिक लौट गए हैं और विभिन्न निर्माण सामग्री की आपूर्ति बाधित हुयी है। इससे निर्माण गतिविधियां प्रभावित हुयी हैं।
नयी दिल्ली, 29 अप्रैल केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि घर खरीदारों के साथ ही रियल एस्टेट उद्योग से जुड़े सभी अन्य पक्षों के हितों की रक्षा के लिए उठाए जाने वाले विशेष कदमों के सबंध में सरकार जल्दी ही राज्यों को परामर्श जारी करेगी।
आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 के कारण बड़े पैमाने पर श्रमिक लौट गए हैं और विभिन्न निर्माण सामग्री की आपूर्ति बाधित हुयी है। इससे निर्माण गतिविधियां प्रभावित हुयी हैं।
कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन (बंद) की वजह से कई रियल एस्टेट परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं।
रियल एस्टेट (विनियमन और विकास) अधिनियम, 2016 (रेरा) के प्रावधानों के तहत गठित केंद्रीय सलाहकार परिषद की एक तत्काल बैठक बुधवार को हुई।
बैठक में नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत और मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा भी उपस्थित थे।
बयान में कहा गया है कि रियल एस्टेट क्षेत्र के लिए विशेष राहत प्रदान करने की मांग की गई है ताकि यह मौजूदा संकट के प्रतिकूल प्रभाव से निपटने में सक्षम हो सके।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2020 11:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

