देश की खबरें | पूर्व पश्चिम मेट्रो गलियारे का निर्माण कार्य वर्ष के अंत तक पूरा होने की उम्मीद: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साल्ट लेक सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक पूर्व-पश्चिम मेट्रो रेल गलियारे का निर्माण कार्य साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताते हुए एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि बहू बाजार इलाके में दिक्कतों के समाधान के लिए सभी इंतजाम कर लिये गए हैं।

कोलकाता, 16 अप्रैल साल्ट लेक सेक्टर पांच से हावड़ा मैदान तक पूर्व-पश्चिम मेट्रो रेल गलियारे का निर्माण कार्य साल के अंत तक पूरा होने की उम्मीद जताते हुए एक अधिकारी ने रविवार को कहा कि बहू बाजार इलाके में दिक्कतों के समाधान के लिए सभी इंतजाम कर लिये गए हैं।

मध्य कोलकाता के बहू बाजार में 31 अगस्त 2019 में भू-धंसाव हुआ था और कई इमारतें ढह गई थीं। 2022 में उसी स्थल पर पानी के रिसाव की दो और घटनाओं के चलते परियोजना के पूरा होने में देरी हुई है।

मेट्रो अधिकारी ने कहा, ‘‘इस मुद्दे को हल करने के लिए सभी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं और बहू बाजार में काम दिसंबर, 2023 तक पूरा हो जाएगा।’’

बहू बाजार को छोड़कर गलियारे के अन्य हिस्सों में निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

रेलवे बोर्ड के सदस्य (आधारभूत) रूप एन. सुनकर ने रविवार को प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया और वहां काम की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया।

सुनकर ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि उन्होंने जो भी योजना बनाई है, जिस तरह से वे आगे बढ़ रहे हैं, वे लक्ष्य को पूरा कर लेंगे।’’

मेट्रो के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस खंड पर ‘ट्रायल रन’ किया जाएगा, जिसके बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) निरीक्षण करेंगे।

उन्होंने कहा कि सीआरएस से हरी झंडी मिलने के बाद ही रेल लाइन पर वाणिज्यिक सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान