देश की खबरें | नये अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का निर्माण कार्य जून 2021 तक पूरा हो जाएगा : भारतीय रेल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अगस्त भारतीय रेलवे ने राम जन्मभूमि मंदिर के भूमि पूजन से तीन दिन पहले रविवार को बताया कि नये अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का निर्माण जून, 2021 तक पूरा कर लिया जाएगा।

रेलवे ने बताया कि स्टेशन दिखने में राम जन्मभूमि मंदिर जैसा होगा और यहां आने वाले यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव : 2 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने बताया कि पहले चरण में प्लेटफॉर्म संख्या 1, 2/3 का काम, मौजूदा बरामदा, सीढ़ियों और पैसेज आदि का काम तथा परिसर निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।

चौधरी ने बताया कि इस स्टेशन के निर्माण को 2017-18 में मंजूरी मिली थी और इसे बनाने में करीब 104 करोड़ रुपये की लागत आएगी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में सौ साल की बुजुर्ग महिला ने COVID-19 को दी मात.

उन्होंने कहा, ‘‘नये अयोध्या स्टेशन के पहले चरण का काम जून, 2021 तक पूरा हो जाएगा।’’

उत्तर रेलवे द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, महत्व को ध्यान में रखते हुए रेलवे अयोध्या स्टेशन पर अत्याधुनिक सुविधाएं, यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं, स्वच्छता, सुन्दरता और उच्च गुणवत्ता वाली तमाम अन्य अपेक्षित सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में बढ़ रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)