देश की खबरें | दिसंबर 2024 तक राम मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा : नृपेंद्र मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर की पहली मंजिल इस साल जुलाई तक पूरी हो जाएगी और उम्मीद जताई कि दिसंबर 2024 तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

अयोध्या (उप्र), 24 जून राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर की पहली मंजिल इस साल जुलाई तक पूरी हो जाएगी और उम्मीद जताई कि दिसंबर 2024 तक राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

मिश्र ने अयोध्या में संवाददाताओं से कहा, "मंदिर की निर्माणाधीन पहली मंजिल का काम जुलाई के अंत तक पूरा हो जाएगा। जुलाई के बाद, दूसरी मंजिल का निर्माण ही बचेगा। इसलिए, हमें उम्मीद है कि दिसंबर तक मंदिर का निर्माण पूरा हो जाएगा।"

मिश्र ने कहा कि राजस्थान के संगमरमर का उपयोग 'राम दरबार' और सात मंदिरों को बनाने में किया जाएगा और इसके लिए चार मूर्तिकारों को चुना गया है।

राम मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के माथे पर तिलक न लगाए जाने को लेकर मीडिया के एक वर्ग में हाल ही में उठे विवाद पर मिश्र ने कहा, "पहले जो श्रद्धालु आते थे, उन्हें तिलक नहीं लगाया जाता था। वे भगवान के दर्शन करके चले जाते थे। केवल कुछ खास लोग, जो दूसरे द्वार से आते थे, उन्हें तिलक लगाया जाता था।"

मिश्र ने कहा, "इसलिए यह कहना पूरी तरह से भ्रामक है कि भगवान का तिलक और चरणामृत नहीं दिया जा रहा है। कोई नया प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। सभी के साथ समान व्यवहार किया जा रहा है, चाहे वह आम श्रद्धालु हो या खास।"

इस साल 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या के मंदिर में रामलला की नयी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी।

पारंपरिक नागर शैली में बना मंदिर परिसर 380 फुट लंबा (पूर्व-पश्चिम दिशा), 250 फुट चौड़ा और 161 फुट ऊंचा है। मंदिर की प्रत्येक मंजिल 20 फुट ऊंची और उसमें कुल 392 स्तंभ और 44 द्वार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर