देश की खबरें | राम मंदिर का निर्माण 450 वर्ष तथा 25 पीढ़ियों के परिश्रम की देन है : तोगड़िया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को यहां संगठन के एक सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''श्रीरामचरितमानस करोड़ों हिंदुओं के दिल में है। किसी के विरोध करने से श्रद्धा कम नही होगी। प्रचार के लिए विरोध किया जा रहा है।’’

अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संस्थापक प्रवीण तोगड़िया ने सोमवार को यहां संगठन के एक सम्मेलन से इतर संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ''श्रीरामचरितमानस करोड़ों हिंदुओं के दिल में है। किसी के विरोध करने से श्रद्धा कम नही होगी। प्रचार के लिए विरोध किया जा रहा है।’’

तोगड़िया ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विभाजन के समय ही भारत को संविधान से हिंदू राष्ट्र बना देना चाहिए था, यह एक कमी रह गयी, आगे जाकर हम इस कमी को पूरा करेंगे।

उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान तथा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर भारत का होगा। जिसके पास खाने को नही है, वह कहां से हथियार की खरीद करेगा ।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि वर्ष 2024 के चुनाव के पहले काशी एवं मथुरा में मंदिर निर्माण के लिए कानून बन जायेगा।

उन्होंने कहा, ''जहां नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ हैं, वहां जरूर कानून बनेगा।''

यह पूछे जाने पर कि क्या राम मंदिर निर्माण से भाजपा को लाभ मिलेगा, इसके जवाब में उन्होंने कहा कि काशी , अयोध्या व मथुरा में मंदिर निर्माण के साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बन जाय तो लाभ मिलेगा ।

उन्होंने कहा कि राम मंदिर साढ़े चार सौ वर्ष व पच्चीस पीढ़ियों के परिश्रम से बना है।

यह पूछे जाने पर कि क्या राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को लाभ होगा, इस पर तोगड़िया ने कहा कि वह कैंसर के चिकित्सक हैं न कि किसी राजनैतिक दल के ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\