एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संविधान सर्वोच्च, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें : मिश्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान को सर्वोच्च बताते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का रविवार को आह्वान किया।

देश की खबरें | संविधान सर्वोच्च, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहें : मिश्र

जयपुर, दो जून राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने संविधान को सर्वोच्च बताते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का रविवार को आह्वान किया।

मिश्र ने कहा कि संविधान भारतीय जीवन मूल्यों का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों की चर्चा करते हुए कहा कि इनमें भारत के इतिहास और संस्कृति के साथ महान जीवन मूल्यों का ओज समाया हुआ है।

मिश्र ने तेलंगाना के स्थापना दिवस के मौके पर राजभवन में दक्षिणी राज्य के लोगों से मुलाकात के दौरान यह टिप्पणी की। राज्यपाल ने तेलंगाना के लोगों को राज्य के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं भी दीं।

एक बयान के मुताबिक, मिश्र ने कहा कि तेलंगाना ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध प्रदेश है।

उन्होंने तेलंगाना में नवाचार और उद्यमिता के प्रयासों की सराहना की तथा इसके विकास की कामना की।

मिश्र ने कहा, “राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने के पीछे भावना यही है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच से हम सभी जुड़ सकें।”

उन्होंने कहा,“ विभिन्न राज्यों में ई, रहन-सहन, खान-पान की विविधता के बाद भी हमारे यहां एकता का भाव है। इसी से समरसता का निर्माण होता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2024 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).