एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में रविवार को 27 वर्षीय कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में कांस्टेबल ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

कोंडागांव, 10 नवंबर छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले में रविवार को 27 वर्षीय कांस्टेबल ने अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कांस्टेबल के परिवार के एक सदस्य के हवाले से बताया कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या से ग्रस्त था।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य पुलिस की इकाई 'बस्तर फाइटर्स' के कांस्टेबल हरिलाल नाग ने सुबह उरंदाबेड़ा थाना क्षेत्र के बरदा गांव में अपने घर में अपनी सर्विस पिस्तौल से कथित तौर पर खुद को गोली मार ली।

उन्होंने बताया कि गोली की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य उनके कमरे में पहुंचे और उन्हें वह बिस्तर पर मृत मिले।

उन्होंने बताया कि धनोरा पुलिस थाने में तैनात नाग पास में ही स्थित गांव में अपने घर गए थे।

अधिकारी ने बताया कि नाग के पिता ने पुलिस को बताया कि वह किसी मानसिक बीमारी से पीड़ित थे, लेकिन इसके बारे में अभी तक पूरी जानकारी नहीं मिल पाई है।

उन्होंने कहा कि कांस्टेबल द्वारा यह कदम उठाने के पीछे के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पिछले पांच महीनों में छत्तीसगढ़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) सहित विभिन्न बलों के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आत्महत्या की यह आठवीं घटना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2024 03:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).