एजेंसी न्यूज

मुंबई में सात करोड़ के गहनों की लूट के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार

अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल संतोष राठौड़ ओशिवारा थाने में तैनात है। उसके पास से 80 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए।

मुंबई में सात करोड़ के गहनों की लूट के मामले में कांस्टेबल गिरफ्तार
जमात

मुंबई, तीन मई पिछले महीने मुंबई के ओशिवारा में हुई आभूषण की दुकान से सात करोड़ रुपये के गहनों की चोरी में शामिल होने के आरोप में रविवार को एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार कांस्टेबल संतोष राठौड़ ओशिवारा थाने में तैनात है। उसके पास से 80 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए।

एमआईडीसी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक जगदीश शिंदे ने बताया कि राठौड़ के अलावा एक अन्य व्यक्ति पंकज रामलीवर गौड़ को भी गिरफ्तार किया गया है। वह उसी हाउसिंग सोसाइटी में स्वीपर का काम करता है जहां आभूषण की दुकान थी।

उन्होंने कहा, ‘‘चोरी में राठौड़ के शामिल होने का पता चलने के बाद उसे गिरफ्तार किया गया। उससे लगभग 80 लाख रुपये के गहने बरामद किए गए हैं।’’

शिंदे ने कहा कि उसे छह मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस ने इस मामले में शहर के एक एनजीओ प्रमुख विपुल आनंद चम्बरिया (35) को छह अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया था। चम्बरिया से 5.30 करोड़ रुपये के आभूषण बरामद किए गए थे।

पुलिस के मुताबिक आभूषण की दुकान के मालिक राजकुमार लूथरा ने 22 अप्रैल को शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें कहा गया था कि गैस कटर से उनकी आभूषण की दुकान को तोड़कर सात करोड़ रुपये के गहने चोरी कर लिए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2020 08:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).