देश की खबरें | एमवीए में 90 से 95 प्रतिशत सीटों पर आम सहमति बन गयी है : शरद पवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने नामांकन दाखिल करने की समयसीमा से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच राज्य की कुल 288 सीटों में से 90 से 95 प्रतिशत सीटों पर आम सहमति बन गयी है।

मुंबई, 28 अक्टूबर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार ने नामांकन दाखिल करने की समयसीमा से एक दिन पहले सोमवार को कहा कि विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के बीच राज्य की कुल 288 सीटों में से 90 से 95 प्रतिशत सीटों पर आम सहमति बन गयी है।

पवार ने पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि उनकी लड़ाई प्रतिद्वंद्वी राजनीतिक दलों में फूट डलवाने वाले और अपनी विचारधारा से समझौता करने वाले लोगों के खिलाफ है।

उन्होंने दावा किया कि सत्ता में बैठे लोगों ने जनता की समस्याएं हल नहीं की।

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को होगी। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है।

एमवीए में राकांपा (एसपी), कांग्रेस और उद्धव ठाकरे नीत शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) शामिल हैं।

शिवसेना जून 2022 में दो धड़ों में विभाजित हो गयी थी जिससे ठाकरे नीत एमवीए सरकार गिर गयी थी जबकि शरद पवार द्वारा स्थापित राकांपा में उस समय फूट पड़ गयी थी जब उनके भतीजे अजित पवार जुलाई 2023 में सत्तारूढ़ गठबंधन में शामिल हो गए थे।

शरद पवार ने कहा, ‘‘जो लोग सत्ता में हैं उन्होंने जनता की समस्याओं का समाधान नहीं किया। हम उन लोगों के खिलाफ लड़ रहे हैं जिन्होंने राजनीतिक दलों में फूट डाली, अपनी विचारधारा के साथ अनावश्यक समझौता किया और ऐसे काम किये जो उन्हें नहीं करने चाहिए थे।’’

सरकार की लाडकी बहिन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाओं के कारण चुनावों में विपक्ष के समक्ष संभावित चुनौतियों के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि जो लोग इतने लंबे समय से सत्ता में हैं उन्होंने ऐसी कोई योजना नहीं बनायी।

पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया कि इस साल की शुरुआत में लोकसभा चुनावों में सत्तारूढ़ महायुति को मिले बड़े झटके के बाद ही लाडकी बहिन योजना शुरू की गयी।

लोकसभा चुनाव में एमवीए ने राज्य में कुल 48 में से 31 सीटें जीती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\