देश की खबरें | कर्नाटक में कांग्रेस की जीत, भाजपा की विभाजनकारी राजनीति की हार है : जेकेपीसीसी अध्यक्ष

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नफरत और विभाजनकारी राजनीति की हार है।

श्रीनगर, 16 मई जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) के अध्यक्ष वकार रसूल वानी ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस की भारी जीत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नफरत और विभाजनकारी राजनीति की हार है।

पार्टी के एक कार्यक्रम के बाद वानी ने पत्रकारों से कहा, ‘‘ वह (भाजपा) अन्य राज्यों में और आगामी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी हार का सामना करेगी, क्योंकि देश बदलाव चाहता है।’’

वानी ने कहा कि लोगों को जनता की सुरक्षा, समान व्यवहार और न्याय सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस पार्टी की जन-समर्थक नीतियों पर पूरा भरोसा है।

उन्होंने कहा, ‘‘सत्ता के लालच में भाजपा के दुर्भावनापूर्ण प्रचार के बावजूद कांग्रेस पार्टी और देश की जनता एकजुट होकर भाजपा के दुस्साहस तथा धार्मिक, जातिगत या क्षेत्रीय आधार पर लोगों को विभाजित करने की अन्य साजिशों को हराने के लिए कड़ी मेहनत करना जारी रखेगी।’’

स्थानीय मुद्दों पर वानी ने कहा कि केंद्र में सत्ता में आने पर कांग्रेस जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस के केंद्र में सत्ता में आने पर जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा। कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के लोगों की समृद्धि के लिए लड़ेगी।’’

गौरतलब है कि कर्नाटक में 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने शानदार जीत हासिल करते हुए 135 सीट जीतीं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल (सेक्युलर) ने क्रमश: 66 और 19 सीट हासिल कीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\