देश की खबरें | असम में कांग्रेस का सूर्य अस्त होने वाला है: भावेश कालिता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम भाजपा के अध्यक्ष भावेश कालिता ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी कांग्रेस इस समय निराशा में डूबी है क्योंकि उसने अपने वफादार कार्यकर्ताओं की शिकायतों से मुंह मोड़ लिया है।

गुवाहाटी, नौ जुलाई असम भाजपा के अध्यक्ष भावेश कालिता ने शुक्रवार को दावा किया कि विपक्षी कांग्रेस इस समय निराशा में डूबी है क्योंकि उसने अपने वफादार कार्यकर्ताओं की शिकायतों से मुंह मोड़ लिया है।

कालिता ने यह टिप्पणी पूर्व विधायक शिव चरण बसुमतारी सहित असम कांग्रेस के कई शीर्ष पदाधिकारियों के भाजपा में शामिल होने का स्वागत करते हुए की।

उन्होंने कहा, ''कांग्रेस का सूरज डूबने वाला है। यह पहले ही पश्चिमी आसमान पर पहुंच गया है। वह इसलिये इस स्थिति का सामना कर रही है क्योंकि उसके नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं की शिकायतों से मुंह मोड़ लिया है। कांग्रेस ने केवल तुष्टिकरण की राजनीति की, और इसीलिए वह इस स्थिति में है। उसने अपने कार्यकर्ताओं और उनकी वास्तविक चिंताओं की परवाह नहीं की।''

पिछले कुछ वर्षों में राज्य में भाजपा की निरंतर सफलता का उल्लेख करते हुए, कलिता ने कहा कि भगवा पार्टी और सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के आदर्श वाक्य के आधार पर काम करती है।

उन्होंने कहा, ''इसलिए, भाजपा 2016 से राज्य में पंचायत स्तर से लेकर सभी चुनाव जीतने में सफल रही है।''

दुधनई के पूर्व विधायक बसुमतारी के अलावा कांग्रेस के पूर्व नेता अनिल राजा, महासचिव पंकज बोरबोरा और सचिव प्रबीन कालिता सहित अन्य नेता यहां राज्य मुख्यालय में एक समारोह में भाजपा में शामिल हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड