देश की खबरें | कांग्रेस की पुणे इकाई ने बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग की कार्रवाई को लेकर ‘मूक’ प्रदर्शन किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की पुणे इकाई ने बीबीसी के भारतीय कार्यालयों पर आयकर विभाग के ‘सर्वे ऑपरेशन’ के खिलाफ यहां ‘मूक’ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार आने के बाद मीडिया समूह और पत्रकार दबाव में हैं।
पुणे, 15 फरवरी कांग्रेस की पुणे इकाई ने बीबीसी के भारतीय कार्यालयों पर आयकर विभाग के ‘सर्वे ऑपरेशन’ के खिलाफ यहां ‘मूक’ प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि केंद्र में नरेन्द्र मोदी सरकार आने के बाद मीडिया समूह और पत्रकार दबाव में हैं।
यहां कांग्रेस की पुणे इकाई के अध्यक्ष अरविंद शिंदे के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने मुंह पर काली पट्टियां बांध रखी थीं।
उन्होंने यहां पत्रकार भवन के समक्ष प्रदर्शन किया।
शिंदे ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि दो हफ्ते पहले बीबीसी ने गुजरात दंगों पर एक डाक्यूमेंट्री जारी की थी और अब आयकर विभाग की कार्रवाई हुई है।’’
उल्लेखनीय है कि बीबीसी के खिलाफ आयकर विभाग का ‘सर्वे ऑपरेशन’ बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। ऐसा माना जा रहा है कि आयकर विभाग के अधिकारी संगठन के इलेक्ट्रॉनिक एवं कागज आधारित वित्तीय आंकड़ों की प्रतियां बना रहे हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
आयकर विभाग ने कथित कर अपवंचना की जांच के तहत दिल्ली और मुंबई में बीबीसी के कार्यालयों तथा दो अन्य संबंधित स्थानों पर मंगलवार को ‘सर्वे ऑपरेशन’ शुरू किया था।
हक
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)