एजेंसी न्यूज

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली आज जयपुर में, पार्टी अध्यक्ष होंगी शामिल

कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर में महारैली कर रही है,जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे.

महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की महारैली आज जयपुर में, पार्टी अध्यक्ष होंगी शामिल
कमलनाथ ने सोनिया गांधी से मुलाकात की (Photo Credits: Twitter)

जयपुर, 12 दिसंबर : कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर में महारैली कर रही है,जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व पार्टी नेता राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी वाद्रा सहित पार्टी के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे. यह रैली जयपुर के विद्याधर नगर स्टेडियम में हो रही है. रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है और इसमें देश भर से बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की संभावना है.

रैली से पहले मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,‘‘आज राजस्थान के लिये एक ऐतिहासिक दिन है जब केन्द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण बढ़ती अप्रत्याशित मंहगाई के विरोध में जयपुर में राष्ट्रीय महारैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें शीर्ष कांग्रेस नेतृत्व समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं राजस्थान की धरा पर पधार रहीं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा प्रियंका गांधी का स्वागत करता हूं. कांग्रेस पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का भी मैं स्वागत करता हूं जो इस महत्वपूर्ण अवसर पर सहभागी बने हैं.’’ यह भी पढ़ें : महामारी पूर्व आर्थिक विकास के लिए सरकार ने नयी नीति बनाई, मौजूदा में बदलाव किया: अमित शाह

गहलोत ने कहा कि इस महारैली से देश भर में एक संदेश जायेगा कि अब केन्द्र की भाजपा सरकार की गलत नीतियों के व्यापक रूप से विरोध का वक्त आ गया है और पूरे देश में इस रैली से उठी जनजागरण की लौ, एक मशाल बनकर केन्द्र सरकार के पतन का मार्ग प्रशस्त करेगी. महारैली के लिए कांग्रेस के अनेक दिग्गज नेता शनिवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंच गए.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2021 09:57 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).