देश की खबरें | कांग्रेस का लोगों से संवाद खत्म हो गया है, देश पहले ही एकजुट : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस को चुनाव में हुए नुकसान और इसके नेताओं के पार्टी छोड़ने का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस का अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद समाप्त हो गया है।

नयी दिल्ली, नौ सितंबर कांग्रेस को चुनाव में हुए नुकसान और इसके नेताओं के पार्टी छोड़ने का जिक्र करते हुए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को दावा किया कि कांग्रेस का अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद समाप्त हो गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार के शासनकाल में संवाद बंद होने का आरोप लगाते हुए केंद्र की आलोचना की थी।

भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ विपक्षी दलों में प्रधानमंत्री पद के दावेदार के रूप में राहुल गांधी को ‘पेश’ करने की कवायद का हिस्सा है और यह ऐसे समय में हो रही है, जब कई अन्य दल अपनी ताकत दिखाते हुए दिल्ली का दौरा कर रहे हैं।

पूनावाला ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हालिया दिल्ली दौरे के स्पष्ट संदर्भ में यह बात कही।

पूनावाला ने कहा, ‘‘ वह (राहुल गांधी) 2024 के लिए प्रधानमंत्री पद के दावेदारों की सूची में शामिल होने के वास्ते दावा ठोक रहे हैं।’’

राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस उनकी निगरानी में हुए दो लोकसभा चुनाव और अधिकतर राज्य विधानसभा चुनाव हार गई, जो यह दर्शाता है कि लोगों के साथ उनका संवाद समाप्त हो गया है।

पूनावाला ने कहा, ‘‘भारत को एकजुट करने के बारे में भूल जाओ क्योंकि यह पहले से ही एकजुट है। उन्हें गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी जैसे नेताओं को कांग्रेस के साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए।’’

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया था और नेताजी सुभाष चंद्र बोस जैसे आदर्शों ने यहां की जनता को एकजुट रखा है।

भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को ‘कर्तव्य पथ’ का उद्घाटन करने के बाद इंडिया गेट पर बोस की प्रतिमा का अनावरण करने का कांग्रेस के किसी भी बड़े नेता ने स्वागत नहीं किया।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ की भी आलोचना की थी, जो पटेल को समर्पित है।

बृहस्पतिवार को कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बात करते हुए गांधी ने कहा था कि इस यात्रा का उद्देश्य लोगों से जुड़ना, उनकी बात सुनना और यह समझना है कि वे क्या झेल रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड