देश की खबरें | कांग्रेस की ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ दूसरे दिन पांच विधानसभा क्षेत्रों से गुजरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ ने शनिवार को यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी के पांच विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय की। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर कांग्रेस की ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ ने शनिवार को यात्रा के दूसरे दिन राष्ट्रीय राजधानी के पांच विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय की। पार्टी के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यात्रा जामा मस्जिद से शुरू हुई और चावड़ी बाजार रोड, नई सड़क, चांदनी चौक मुख्य बाजार रोड, फतेहपुरी खारी बावली, लाहौरी गेट चौक, कुतुब रोड, सदर बाजार चौक, बहादुरगढ़ रोड, तेलीवाड़ा किशनगंज, आजाद मार्केट रोड, बाड़ा हिंदू राव रोड और पहाड़ी धीरज रोड से होकर गुजरी। पदाधिकारियों ने बताया कि इसमें चांदनी चौक, सदर, करोल बाग, राजिंदर नगर और पटेल नगर विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं।

अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न मुद्दों पर शहर की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर दबाव बनाने के लिए शुक्रवार को ‘दिल्ली न्याय यात्रा’ राजघाट से शुरू की गई। यह एक महीने तक चलेगी।

यात्रा शुरू करने से पहले कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष देवेंद्र यादव सहित अन्य नेताओं ने मध्य दिल्ली में एक जैन मंदिर, गौरी शंकर मंदिर और गुरुद्वारा सीस गंज साहिब का दौरा किया।

पार्टी के पदाधिकारियों ने कहा कि मार्च शनिवार को चावड़ी बाजार मार्ग, नई सड़क, चांदनी चौक मुख्य बाजार मार्ग, फतेहपुरी खारी बावली, लाहौरी गेट चौक, कुतुब मार्ग, सदर बाजार चौक, बहादुरगढ़ रोड, तेलीवाड़ा किशनगंज, आजाद मार्केट रोड, बाड़ा हिंदू राव रोड से होकर गुजरा।

न्याय यात्रा ने सुबह साढ़े नौ बजे पहाड़ी धीरज रोड पर विश्राम लिया जहां यादव ने एक सभा को संबोधित किया।

अधिकारियों ने बताया कि यात्रा ईस्ट पार्क रोड, मानकपुरा, करोल बाग, सब्जी बाजार, हाथी वाला चौक, रविदास मार्ग, टैंक रोड, कालिंदी कॉलेज, ईस्ट पटेल नगर और वेस्ट पटेल नगर बाजार से होकर गुजरी।

स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए यादव ने आप सरकार की आलोचना की। यात्रा के आगे बढ़ने पर दिल्ली कांग्रेस प्रमुख ने लोगों से बातचीत की और उनकी शिकायतें सुनीं।

इसके बाद यादव ने कहा कि वह पूरे रास्ते में यात्रा को मिली प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि लोगों ने राजधानी में प्रगति और विकास के एक नए युग की शुरुआत करने और आप सरकार के कुशासन और अन्याय से उन्हें बचाने के लिए कांग्रेस में अपना विश्वास जताया है।

‘दिल्ली न्याय यात्रा’ राष्ट्रीय राजधानी के सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और चार दिसंबर को तिमारपुर में समाप्त होगी। यह चार चरणों में आयोजित की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Tara Sutaria Buys New Home: वीर पहारिया से ब्रेकअप के बाद तारा सुतारिया ने खरीदा नया घर, ‘Toxic’ रिलीज से पहले नई शुरुआत (View Post)

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Live Score Update: मुंबई में जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs West Indies, 44th Match Live Toss And Scorecard: मुंबई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\