देश की खबरें | राजस्थान में कांग्रेस का लक्ष्य केवल कुर्सी बचाना : राठौड़
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चार साल आठ महीने के अपने कार्यकाल में कांग्रेस का लक्ष्य केवल कुर्सी बचाना रहा।
जयपुर, आठ सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को भ्रष्टाचार सहित कई मुद्दों को लेकर राज्य की अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि चार साल आठ महीने के अपने कार्यकाल में कांग्रेस का लक्ष्य केवल कुर्सी बचाना रहा।
उन्होंने आरोप लगाया कि अपनी कुर्सी को बचाए रखने के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधायकों को ‘स्वच्छंद’ कर दिया जिससे प्रदेश में भ्रष्टाचार बढ़ा और कानून व्यवस्था का ‘जनाजा’ निकल गया।
राठौड़ ने सूरतगढ़ में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को जनता ने राजस्थान के विकास के लिए चुना था, पर आज हालत यह है की राज्य में पीने के लिए पानी नहीं है।
उन्होंने राजस्थान में जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। भाजपा नेता ने कहा की तुष्टिकरण, वोटबैंक की राजनीति और सनातन धर्म को चोट पहुंचाना कांग्रेस के 'डीएनए' में है।
पार्टी के बयान के अनुसार राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस की तुष्टिकरण की नीति के कारण ही पंजाब और कश्मीर का जो हाल हुआ वह पूरी दुनिया ने देखा है।
राठौड़ ने कहा कि भाजपा ‘परिवर्तन संकल्प’ यात्रा के माध्यम से घर-घर तक इस कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों को पहुंचाने के लिए धरातल पर उतरी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 08, 2023 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

