देश की खबरें | सरकार को घेरने के लिए तीन चरणों में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाएगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें फैसला किया गया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने के लिए पार्टी अगले सप्ताह से तीन चरणों में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाएगी।

नयी दिल्ली, 26 मार्च कांग्रेस के महासचिवों एवं प्रदेश प्रभारियों की शनिवार को बैठक हुई, जिसमें फैसला किया गया कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस और कई खाद्य वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर सरकार को घेरने के लिए पार्टी अगले सप्ताह से तीन चरणों में ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान चलाएगी।

इस बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान, विभिन्न मुद्दों पर आंदोलनों की रूपरेखा और मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा की गई।

पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने कांग्रेस मुख्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता की। इसमें कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, मुकुल वासनिक, तारिक अनवर, रणदीप सुरजेवाला, पवन कुमार बंसल और कई अन्य नेता शामिल हुए।

बैठक के बाद कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘अच्छे दिन की लूट ने भारतीय नागरिकों का बजट बिगाड़ दिया है। पेट्रोल, डीजल, एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी के दाम रोजाना बढ़ा रहे हैं। पिछले पांच दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3.20 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘महासचिव एवं प्रभारियों की बैठक में यह निर्णय किया गया कि कांग्रेस ‘महंगाई मुक्त भारत’ अभियान तीन चरणों में चलाएगी। पहले चरण में 31 मार्च को सुबह 11 बजे पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक घर के बाहर या सार्वजनिक स्थानों पर गैस सिलेंडर पर माला चढ़ाकर घंटी या ढोल बजाएंगे ताकि बहरी सरकार के कान खोले जा सकें और उसे नींद से जगाया जा सके।’’

उन्होंने बताया कि दो से चार अप्रैल के बीच दूसरे चरण में कांग्रेस जिला स्तर पर ‘महंगाई मुक्त भारत धरना और मार्च’ का आयोजन करेगी, जिसमें सामाजिक संगठनों और आम लोगों को साथ लिया जाएगा।

सुरजेवाला के अनुसार, इस अभियान के तीसरे चरण में सात अप्रैल को कांग्रेस और उसके विभिन्न संगठनों के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य मुख्यालयों पर धरना देंगे और मार्च निकालेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘हम महंगाई के मुद्दे पर सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं। हमारी मांग है कि ईंधन की बढ़ी हुई कीमतों को तत्काल वापस लिया जाए।’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि इस महंगाई विरोधी अभियान में कांग्रेस के शीर्ष नेता भी शामिल होंगे।

सदस्यता अभियान के संदर्भ में उन्होंने कहा, ‘‘इसको लेकर बहुत उत्साहजनक प्रतिक्रिया दिखी है। सदस्यता अभियान चल रहा है, इसलिए अभी संख्या बता पाना मुश्किल है।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट