देश की खबरें | कांग्रेस कार्य समिति की बैठक, घोषणापत्र को मिलेगी मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक मंगलवार को आरंभ हो गई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।
नयी दिल्ली, 19 मार्च कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक मंगलवार को आरंभ हो गई जिसमें लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के घोषणापत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता वाली इस बैठक में पूर्व पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, घोषणा पत्र समिति के प्रमुख पी चिदंबरम और कार्य समिति के कई अन्य सदस्य शामिल हैं।
कार्य समिति की बैठक के बाद कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की भी बैठक होगी जिसमें 19 अप्रैल से शुरू होने वाले सात चरण के लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के शेष उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा था कि पार्टी की शीर्ष नीति निर्धारण इकाई कार्य समिति की बैठक में मसौदा घोषणापत्र को मंजूरी दी जाएगी।
उन्होंने कहा था कि पार्टी पांच न्याय – ‘भागीदारी न्याय’, ‘किसान न्याय’, ‘नारी न्याय’, ‘श्रमिक न्याय’ और ‘युवा न्याय’- के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगी। इनमें 25 गारंटी होंगी जिनकी घोषणा कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पहले ही कर चुके हैं।
कांग्रेस ने अब तक दो अलग-अलग सूचियों में कुल 82 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

