देश की खबरें | भाजपा के झूठे एवं तथ्यहीन प्रचार का मुकाबला करे कांग्रेस कार्यकर्ता: डोटासरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठे तथा तथ्यहीन प्रचार का मुकाबला करना होगा।
जयपुर, 26 फरवरी कांग्रेस की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झूठे तथा तथ्यहीन प्रचार का मुकाबला करना होगा।
डोटासरा बाड़मेर में कांग्रेस के जिला स्तरीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर को संबोधित कर रहे थे। यहां जारी बयान के अनुसार डोटासरा ने कहा,‘‘आज आवश्यकता है कि आरएसएस एवं भाजपा के झूठे तथा तथ्यहीन प्रचार का मुकाबला कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच ले जाकर, जनता को जागरूक कर करें तथा भाजपा एवं आरएसएस के वास्तविक चेहरे को उजागर करें।’’
उन्होंने कहा राजस्थान में कांग्रेस सरकार ने लोक कल्याण हेतु मुख्यमंत्री चिरंजीवी बीमा योजना, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल, मुफ्त दवा एवं जांच योजना जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई है, इनका लाभ गांव-गांव, ढाणी-ढाणी के लोगों तक पहुंचे यह सुनिश्चित करना कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दायित्व है।
कांग्रेस नेता ने कहा,‘‘ कि भाजपा की केंद्र सरकार ने जिस प्रकार जनता से वादाखिलाफी की है उसकी सच्चाई जनता तक पहुंचानी है।’’
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई बेकाबू है, युवा रोजगार को तरस रहे हैं तथा किसान 15 माह तक अपने हक के लिए सडक़ों पर बैठे रहे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर राज्य की कांग्रेस सरकार द्वारा किए गए जन कल्याणकारी कार्यों एवं भाजपा की केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के समक्ष रख राज्य की जनता को सच्चाई से अवगत करवाएं।
डोटासरा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को जाता है तथा आज जो भी लोक कल्याणकारी योजनाएं जैसे ग्रामीणों को रोजगार प्रदान करने हेतु लागू मनरेगा, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, राइट टू एजुकेशन संप्रग शासन की देन है, जिसके तहत देश में गरीबों को रोजगार, खाद्यान्न, शिक्षा का अधिकार प्राप्त हुआ है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2022 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

