MP: इंदौर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुद को मच्छरदानी में बंद कर विरोध प्रदर्शन किया
देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण आम लोगों के बीमार पड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया.
इंदौर (मप्र), 11 अप्रैल : देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप के कारण आम लोगों के बीमार पड़ने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनूठा विरोध प्रदर्शन किया.
चश्मदीदों ने बताया कि शहर के राजबाड़ा चौक पर जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता नाटकीय तौर पर खुद को मच्छरदानी में बंद कर जमीन पर बैठ गए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहगीरों को मच्छर मारने की अगरबत्ती और रैकेट भी बांटे. यह भी पढ़ें : धूम्रपान करने वालों को सिगरेट की जगह वेपिंग के लिए प्रोत्साहित करेगा ब्रिटेन
प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे कांग्रेस नेता पिंटू जोशी ने आरोप लगाया कि इंदौर नगर निगम की लापरवाही के कारण शहर में मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव नहीं किया जा रहा है. उन्होंने कहा, ‘‘शहर में मच्छरों का आतंक है. लोग मलेरिया और अन्य मच्छरजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2023 03:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

