देश की खबरें | कांग्रेस ने ‘आप’ के घोषणापत्र से प्रेरणा लेते हुए कर्नाटक चुनाव में जीत हासिल की: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) से प्रेरणा लेते हुए कर्नाटक में मुफ्त बिजली, मुफ्त राशन और बेरोजगारी भत्ता देने का अपने घोषणापत्र में वादा कर विधानसभा चुनाव जीता है।

नयी दिल्ली, 21 मई दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (आप) से प्रेरणा लेते हुए कर्नाटक में मुफ्त बिजली, मुफ्त राशन और बेरोजगारी भत्ता देने का अपने घोषणापत्र में वादा कर विधानसभा चुनाव जीता है।

उन्होंने कहा कि ‘आप’ देश के राजनीतिक विमर्श में कुछ बदलाव लाने के अपने प्रयासों में सफल रही है क्योंकि अन्य दल भी अब शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर वोट मांग रहे हैं।

वह हाल में संपन्न हुए उत्तर प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों में जीत हासिल करने वाले ‘आप’ के नेताओं को संबोधित कर रहे थे।

केजरीवाल ने कहा, “आप ने देश की राजनीति के विमर्श को बदलने की कोशिश की है। अगर कर्नाटक चुनाव को देखा जाए, तो कांग्रेस पार्टी ने हमारे घोषणापत्र पर जीत हासिल की है।”

उन्होंने कहा, “हमने कहा कि हम मुफ्त बिजली देंगे, उन्होंने (कांग्रेस ने) भी ऐसा कहा। हमने कहा कि हम बेरोजगारी भत्ता, मुफ्त राशन और महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह देंगे, उन्होंने भी ऐसा ही कहा।”

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा भी अब इस तरह के वादे कर रही है।

उन्होंने कहा कि पहले राजनीतिक दल जाति और धर्म के आधार पर वोट मांगते थे।

उल्लेखनीय है कि ‘आप’ ने उत्तर प्रदेश में चार मई और 11 मई को दो चरणों में हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में कई वार्डों के अलावा तीन नगर पालिका अध्यक्ष सीट, छह नगर पंचायत अध्यक्ष सीट और छह नगर निगम पार्षद सीट पर जीत दर्ज की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\