देश की खबरें | कांग्रेस को तेलंगाना की 17 सीटों में से 10 सीट पर मिलेगी जीत : रेवंत रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस को राज्य की 17 सीटों में से कम से कम 10 सीट पर जीत मिलेगी। साथ ही केंद्र में भी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की सरकार बनेगी।

हैदराबाद, एक जून तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने शनिवार को दावा किया कि कांग्रेस को राज्य की 17 सीटों में से कम से कम 10 सीट पर जीत मिलेगी। साथ ही केंद्र में भी विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की सरकार बनेगी।

यहां पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने भाजपा की 'एक्स' पोस्ट का हवाला दिया, जिसमें पार्टी ने यह दावा किया था कि उसे तेलंगाना की चार से पांच सीट पर जीत मिलेगी।

भाजपा ने दावा किया, ''उत्तर भारत के मध्यप्रदेश और राजस्थान में हमें पिछले परिणामों की तरह ही सीटें मिलेंगी और उत्तर प्रदेश में हमारी सीटें बढ़ेंगी। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में...हम अपनी संख्या बनाए रखेंगे। पश्चिम बंगाल में हमें इस 30 से अधिक सीटें मिलेंगी। हमें ओडिशा में 21 सीट में से 18 सीटे मिलेंगी। तेलंगाना में हमें चार से पांच सीटें मिलेंगी।''

रेवंत रेड्डी ने दावा किया कि जहां भाजपा चार-पांच सीटें जीतने का दावा कर रही है तो वहीं, भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को एक से अधिक सीट नहीं मिलेगी, ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिममीन (एआईएमआईएम) को इस बार भी केवल हैदराबाद सीट पर जीत मिलेगी और बाकि बची 10 सीट पर कांग्रेस विजयी रहेगी।

उन्होंने दावा किया कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलांयस’ (इंडिया) तमिलनाडु और केरल सहित दक्षिणी राज्यों में बड़ी जीत हासिल करेगा।

कांग्रेस पार्टी के तेलंगाना के अध्यक्ष रेवंत ने यह भी दावा किया कि केंद्र में विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की सरकार बनाएगी और राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा को 240 से अधिक सीटें नहीं मिलेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Bola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

JEECUP 2026 Registration: यूपी पॉलीटैक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख 17 मई तक बढ़ी, jeecup.admissions.nic.in पर ऐसे करें आवेदन करें