एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मप्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा शुरु करेगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस 19 सितंबर से मध्य प्रदेश के सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा शुरु करेगी जो प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

देश की खबरें | मप्र सरकार की विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस 19 सितंबर से जन आक्रोश यात्रा शुरु करेगी

भोपाल, 16 सितंबर कांग्रेस 19 सितंबर से मध्य प्रदेश के सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा शुरु करेगी जो प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी।

प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ और पार्टी में मध्य प्रदेश के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने शनिवार को यहां पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार में ‘‘ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार’’ का आरोप लगाया और कहा कि वह बेरोजगारी घटाने तथा महिलाओं एवं दलितों के खिलाफ अपराध से निपटने में विफल रही है।

सुरजेवाला ने कहा, "मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के 225 महीनों के दौरान 250 से अधिक घोटाले हुए हैं। शिवराज सिंह चौहान के 18 साल के शासन के खिलाफ लोगों में असंतोष 'जन आक्रोश' में बदल गया है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि मध्य प्रदेश में ''गंभीर अराजकता, अपराध, भय, अत्याचार और लूटपाट'' देखी जा रही है।

सुरजेवाला ने कहा, "आदिवासी, किसान, दलित, बेटियां, बेटे, पिछड़े वर्ग और युवाओं सहित सभी वर्ग राज्य को बचाने के लिए इस सरकार को हटाना चाहते हैं।"

उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 18 वर्षों में मध्य प्रदेश में 58,000 महिलाओं और लड़कियों के साथ बलात्कार किया गया और लगभग 67,000 महिलाओं का अपहरण कर लिया गया।

उन्होंने कहा कि इन सभी मुद्दों को उजागर करने के लिए कांग्रेस 19 सितंबर से प्रदेश के सात स्थानों से जन आक्रोश यात्रा निकालेगी और यह यात्रा 15 दिनों में मध्य प्रदेश के सभी 230 विधानसभा से गुजरते हुए सामूहिक रूप से 11,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।

विपक्ष के नेता गोविंद सिंह, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रमुख अरुण यादव, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, जीतू पटवारी और अजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी तथा कांतिलाल भूरिया सहित कांग्रेस नेता विभिन्न स्थानों से यात्रा का नेतृत्व करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2023 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).