एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए शुरू करेगी आंदोलन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की महिला इकाई ने शुक्रवार को महिलाओं के राजनीतिक और आर्थिक सशक्तीकरण के मकसद से आगामी 29 जुलाई से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।

देश की खबरें | कांग्रेस महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण के लिए शुरू करेगी आंदोलन

नयी दिल्ली, 25 जुलाई कांग्रेस की महिला इकाई ने शुक्रवार को महिलाओं के राजनीतिक और आर्थिक सशक्तीकरण के मकसद से आगामी 29 जुलाई से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की प्रमुख अलका लांबा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘महिला कांग्रेस 29 जुलाई, 2024 को दिल्ली से एक देशव्यापी आंदोलन की शुरूआत करने जा रही है। यह आंदोलन भारत की राजधानी से शुरुआत के बाद हर राज्य व उसकी राजधानी से गुजरेगा।’’

अलका का कहना था, ‘‘हमारी तीन बड़ी मांग हैं। राजनीतिक न्याय के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण विधेयक को लागू किया जाए। इस आरक्षण में हमारी अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति और अति-पिछड़ी एवं अन्य पिछड़े वर्ग की बहनों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए और कानून लागू किया जाए। जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, वहां भी इस पर चर्चा कर इसे लागू किया जाए।’’

अलका का कहना था, ‘‘भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार लगातार बढ़ता जा रहा है। अपराधियों में कानून का डर खत्म होता जा रहा है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जो शर्मसार करने वाले हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के रीवा में दो महिलाओं को दबंगों ने जिंदा गाड़ दिया, नवी मुंबई में 30 साल की महिला का सामूहिक बलात्कार कर हत्या कर दी गई, महाराष्ट्र के ठाणे में नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और राजस्थान में छह महीने में महिला विरोधी अपराध की 20 हजार घटनाएं सामने आई हैं।’’

अलका का कहना था कि यह आंदोलन हर घर तक पहुंचेगा तथा जब तब तीनों मांगों को पूरा नहीं किया जाता, ये आंदोलन जारी रहेगा ।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2024 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).