एजेंसी न्यूज

नागपुर में 28 दिसंबर की रैली से कांग्रेस फूंकेगी चुनावी बिगुल, खरगे और सोनिया शामिल होंगे

कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को एक विशाल रैली के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली ‘हैं तैयार हम’ का आयोजन होगा.

नागपुर में 28 दिसंबर की रैली से कांग्रेस फूंकेगी चुनावी बिगुल, खरगे और सोनिया शामिल होंगे
Congress Photo Credits PTI

नागपुर, 27 दिसंबर : कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए महाराष्ट्र के नागपुर शहर में बृहस्पतिवार को एक विशाल रैली के जरिये अपने चुनाव अभियान की शुरुआत करेगी. कांग्रेस के 139वें स्थापना दिवस पर इस रैली ‘हैं तैयार हम’ का आयोजन होगा. महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को रैली स्थल पर संवाददताओं को संबोधित करते हुये कहा, ‘‘देश के लोगों के लिये यह एक ऐतिहासिक क्षण होगा.’’

उन्होंने कहा कि पार्टी केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को हराने के लिए बदलाव का संदेश देगी. पार्टी के नेताओं के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस रैली को संबोधित करेंगे. यह भी पढ़ें : Bihar Shocker: पोता की चाहत में निर्दयी दादी ने दूधमुंहे पोती की गला दबाकर की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार, मुजफ्फरपुर की घटना

यह रैली इस मायने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका आयोजन नागपुर में हो रहा है, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) का मुख्यालय और ऐतिहासिक स्थल ‘दीक्षाभूमि’ स्थित है. दीक्षाभूमि में डॉ. बी आर आंबेडकर ने बौद्ध धर्म अपनाया था. नागपुर से कांग्रेस विधायक नितिन राउत ने मंगलवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हैं तैयार हम’ थीम के साथ यह रैली पूरे देश में एक अच्छा संदेश देगी. कांग्रेस अगले साल होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए बिगुल बजाएगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2023 09:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).