देश की खबरें | कांग्रेस विधानसभा में पेपर लीक, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार के मुद्दे उठाएगी : भूपेंद्र हुड्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र में जोरदार तरीके से उठाएगी।
चंडीगढ़, 28 फरवरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस पेपर लीक, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दों को राज्य विधानसभा के आगामी बजट सत्र में जोरदार तरीके से उठाएगी।
हुड्डा ने कहा, ‘‘पूरे प्रदेश में यह स्पष्ट हो गया है कि भाजपा पेपर लीक माफिया को संरक्षण दे रही है। एक के बाद एक पेपर लीक हो रहे हैं और इस सरकार के दौरान बोर्ड परीक्षा से लेकर भर्ती परीक्षाओं तक, हर पेपर में घोटाले हुए हैं। लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है।’’
कांग्रेस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, हुड्डा ने कहा, ‘‘खनन घोटाले समेत कई घोटाले सामने आ रहे हैं। राज्य में भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि लोगों को आगामी बजट से कोई उम्मीद नहीं है, क्योंकि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में राज्य का कर्ज बढ़ाने के अलावा कुछ नहीं किया है।
हुड्डा ने दावा किया, ‘‘भाजपा ने अपने चुनावी वादों में से एक भी वादा अभी तक पूरा नहीं किया है। अपने 10 साल के शासन में उसने हरियाणा में कोई बड़ा उद्योग, परियोजना, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज या कोई बड़ा संस्थान नहीं बनाया। भाजपा लगातार लोगों के साथ विश्वासघात कर रही है।’’
हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 7 मार्च से शुरू होगा और इसकी शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी। अस्थायी कार्यक्रम के अनुसार, सत्र 25 मार्च तक जारी रहेगा।
हरियाणा में आगामी नगर निगम चुनावों पर टिप्पणी करते हुए हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने मतपत्रों के माध्यम से मतदान कराने की मांग की है।
हुड्डा ने कहा, ‘‘आज अमेरिका जैसे विकसित देशों में भी मतपत्रों के जरिये चुनाव होते हैं, क्योंकि किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मशीन से छेड़छाड़ की जा सकती है। ऐसे में हमारे देश में भी मतपत्रों के जरिये चुनाव कराये जाने चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2025 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

