एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस : पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र की वादा खिलाफी के संबंध में एक श्वेत पत्र लेकर गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

देश की खबरें | केंद्र सरकार की वादाखिलाफी के खिलाफ लोगों को जागरूक करेगी कांग्रेस : पायलट

जयपुर, 23 जनवरी कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने सोमवार को केंद्र सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी केंद्र की वादा खिलाफी के संबंध में एक श्वेत पत्र लेकर गांव-गांव तथा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेगी।

पार्टी के 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' का जिक्र करते हुए पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने टोंक में एक कार्यक्रम के बाद संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि दो दिन बाद पूरे देश और राजस्थान में भी कांग्रेस पार्टी का एक बहुत बड़ा ऐतिहासिक अभियान शुरू हो रहा है ।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद हाथ से हाथ जोड़ो अभियान शुरू हो रहा है।

उन्होंने कहा कि हमलोग 10 लाख बूथ और ढाई लाख पंचायतों में गांव-गांव तथा घर-घर जा कर लोगों को कांग्रेस पार्टी का संदेश पहुंचायेंगे ।

पायलट ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने पिछले आठ सालों में वादा खिलाफ की है, उसका पूरा श्वेत पत्र लेकर.. आरोप पत्र लेकर हम गांव-गांव तथा घर- घर तक जाएंगे । हम दस्तक देंगे । घरों-घरों में जाकर लोगो को जागरूक करेंगे और उनको बताएंगे कि क्या हालात बने हुए हैं।’’

उन्होंने कहा, 'कांग्रेस पार्टी का यह राजनीतिक आंदोलन सबसे बड़ा है.. भारत जोड़ो यात्रा राजनीतिक यात्रा नहीं थी.. लेकिन यह जो अभियान चला रहे हैं हम लोग, यह एक राजनीतिक अभियान है और राजस्थान में इसकी बहुत जरूरत है क्योंकि अभी 10 महीने में हमारे चुनाव है।'

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अप्रत्याशित समर्थन मिला है, और अब पार्टी का 'हाथ से हाथ जोड़ो' अभियान 26 जनवरी को पूरे देश में शुरू होगा जो 26 मार्च तक चलेगा।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा पिछले चार साल में विपक्ष की भूमिका निभाने में विफल हो गई है और उनके पास अब कोई जवाब नहीं है।

पायलट ने कहा, 'राजस्थान को अब तक क्या मिला, हमारा खाद, यूरिया का जो कोटा है राजस्थान का, वो भी पूरा नहीं मिलता । केन्द्र सरकार पूरा पक्षपात करती है।'

उन्होंने कहा, ' जनता आज कांग्रेस के साथ है और भाजपा चाहे कितना भी हंगामा करे..लोग उनको पसंद नहीं करेंगे । प्रदेश में दोबारा कांग्रेस की सरकार बनेगी।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 23, 2023 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).