देश की खबरें | तमिलनाडु में सम्मानजनक संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है कांग्रेस: मोइली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए द्रमुक के साथ सीटों के तालमेल को लेकर कथित तौर पर चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह सम्मानजनक संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी ताकि उसके कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद रखा जा सके।

चेन्नई,पांच मार्च तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए द्रमुक के साथ सीटों के तालमेल को लेकर कथित तौर पर चल रही तनातनी के बीच कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि वह सम्मानजनक संख्या में सीटों पर चुनाव लड़ना चाहेगी ताकि उसके कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद रखा जा सके।

पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने यह भी कहा कि कांग्रेस सीटों के तालमेल के संदर्भ में कड़ा स्पष्ट रुख अपनाए हुए है। प्रदेश की सभी 234 विधानसभा सीटों पर छह अप्रैल को मतदान है।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि द्रमुक को इसका अहसास जरूर है कि तमिलनाडु में धर्मनिरपेक्ष दलों का साथ आना जरूरी है।

मोइली ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘भाजपा के नेतृत्व वाला राजग जिन विभाजनकारी ताकतों का प्रतिनिधित्व करता है उनको पराजित किया जाना जरूरी है और तमिलनाडु संघवाद और राष्ट्रवाद की भावना को बनाए रखने का एक मजबूत स्थान है।’’

इससे पहले मोइली ने संकेत दिया था कि द्रमुक के साथ सीटों के तालमेल को लेकर बातचीत बहाल होगी।

द्रमुक ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस से आग्रह किया था कि वह बातचीत फिर आरंभ करे। इससे पहले कांग्रेस के तमिलनाडु प्रभारी दिनेश गुंडुराव ने सीटों को लेकर द्रमुक की पेशकश के संदर्भ में तमिलनाडु प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के साथ चर्चा की थी।

कांग्रेस और द्रमुक के बीच अब तक दो दौर की बातचीत हो चुकी है जो बेनतीजा रही है।

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि पार्टी ठीक-ठाक संख्या में सीटें चाहती है।

मोइली ने कांग्रेस के कथित तौर पर नाराज चल रहे नेताओं के समूह ‘जी-23’ से जुड़े प्रश्न पर कहा कि कांग्रेस में जी 23 या जी 24 जैसी कोई चीज नहीं है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सोनिया गांधी के नेतृत्व में एकजुट है।

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

\