एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने सशस्त्र बलों के समर्थन में बेंगलुरु में ‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’ निकाली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बेंगलुरु के केआर सर्किल पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के वास्ते ‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया।

देश की खबरें | कांग्रेस ने सशस्त्र बलों के समर्थन में बेंगलुरु में ‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’ निकाली

बेंगलुरु, नौ मई बेंगलुरु के केआर सर्किल पर शुक्रवार को बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जहां कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस ने पहलगाम आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को अंजाम देने वाले भारतीय सशस्त्र बलों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के वास्ते ‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया।

‘जय हिंद-जय भारत-जय तिरंगा’, ‘भारत जिंदाबाद’, ‘भारत माता की जय’ और ‘हमारे सैनिक हमारा गौरव हैं’ के जोरदार नारों के बीच कार्यक्रम स्थल पर भारतीय तिरंगा लहरा रहा था।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार और कई वरिष्ठ मंत्रियों ने मार्च में भाग लिया, जो केआर सर्किल से शुरू होकर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम पर समाप्त हुआ।

शिवकुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम भारत की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिकों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए आयोजित किया गया।

बाद में पत्रकारों से बात करते हुए शिवकुमार ने कहा कि कांग्रेस ने ‘जय हिंद तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया था और इसमें छात्रों, सरकारी कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों एवं संस्थानों के सदस्यों सहित सभी क्षेत्रों के लोगों को भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

उन्होंने कहा, ‘‘सैनिक हमारा राष्ट्रीय गौरव हैं। हम उन्हें सलाम करते हैं। हम उनके साथ एकजुटता से खड़े हैं ताकि यह संदेश दिया जा सके कि पूरा देश उनके साथ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 05:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).