देश की खबरें | मणिपुर में भाजपा नीत सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में कांग्रेस ने भाजपा नीत गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मंगलवार को एक नोटिस दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंफाल, 28 जुलाई मणिपुर में कांग्रेस ने भाजपा नीत गठबंधन सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए मंगलवार को एक नोटिस दिया।

कांग्रेस विधायक के. मेघचंद्र और टी. लोकेश्वर ने विधानसभा सचिवालय में यह नोटिस सौंपा।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: कानपुर में अपहरण और हत्या का 1 और मामला, 1 गिरफ्तार.

मणिपुर कांग्रेस के प्रवक्ता एन बूपेंद मेईतेई ने कहा कि पार्टी को यकीन है कि 10 अगस्त को मानसून सत्र के दौरान विधानसभा अविश्वास प्रस्ताव पर विचार करेगा।

कांग्रेस, मणिपुर सरकार पर 2018 के मादक पदार्थ मामले को सीबीआई को सौंपने में नाकाम रहने को लेकर निशाना साध रही है।

यह भी पढ़े | वायुसेना प्रमुख आर.के.एस. भदौरिया अंबाला में करेंगे राफेल लड़ाकू विमानों की अगवानी.

मादक पदार्थ एवं संबद्ध मामले (एनएबी) की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी बृंदा ने जून 2018 में भारी मात्रा में मादक पदार्थ की एक खेप और पुराने नोट स्वायत्त जिला परिषद (एडीसी) के अध्यक्ष लुखोसई जोउ के आधिकारिक आवास से बरामद किये थे।

उन्होंने मणिपुर उच्च न्यायालय में दिए हलफनामे में आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने आरोपी को छोड़ने के लिए उन पर दबाव बनाया था। हालांकि, मुख्यमंत्री ने आरोपों से इनकार किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\