एजेंसी न्यूज

कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्रबिंदु’, मैं छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता: शशि थरूर

लोकसभा के सदस्य शशि थरूर ने ‘विपक्षी एकता की हालिया लहर’ का स्वागत करते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस अन्य दलों के लिए ‘वास्तविक केंद्र बिंदु’ रहेगी, लेकिन यदि वह पार्टी नेतृत्व में होते, तो इस बात की ‘शेखी बघारने’ के बजाय 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए किसी छोटे दल को विपक्षी गठबंधन के संयोजक की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते.

कांग्रेस वास्तविक ‘केंद्रबिंदु’, मैं छोटे दलों को विपक्षी गठबंधन का संयोजक बनने को प्रेरित करता: शशि थरूर
Shashi Tharoor (Photo Credit : Twitter)

नयी दिल्ली, 2 अप्रैल : लोकसभा के सदस्य शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने ‘विपक्षी एकता की हालिया लहर’ का स्वागत करते हुए रविवार को कहा कि कांग्रेस अन्य दलों के लिए ‘वास्तविक केंद्र बिंदु’ रहेगी, लेकिन यदि वह पार्टी नेतृत्व में होते, तो इस बात की ‘शेखी बघारने’ के बजाय 2024 के आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए किसी छोटे दल को विपक्षी गठबंधन के संयोजक की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते. यह भी पढ़ें : Bhopal-New Delhi Vande Bharat Express: भोपाल-नयी दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस ने 160 किलोमीटर प्रति घंटे की अपेक्षित गति सीमा पार की

थरूर ने ‘पीटीआई-’ से एक साक्षात्कार में कहा कि 2019 के मानहानि मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता के अयोग्य ठहराए जाने की घटना ने ‘‘विपक्षी एकता की आश्चर्यजनक लहर’’ पैदा कर दी है और कई विपक्षी दलों को इस सूक्ति की अहमियत समझ आने लगी है कि ‘‘एकता हमें मजबूत बनाती है और फूट हमें कमजोर करती है.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 02, 2023 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).