देश की खबरें | कांग्रेस ने खैरा की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार की बदले की कार्रवाई बताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब से पार्टी नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे ‘‘बदले की कार्रवाई’’ करार दिया।
नयी दिल्ली, 11 नवंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पंजाब से पार्टी नेता सुखपाल सिंह खैरा की गिरफ्तारी की निंदा की और इसे ‘‘बदले की कार्रवाई’’ करार दिया।
ईडी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल सिंह खैरा को कथित मादक पदार्थ रैकेट से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया।
कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार की ओर से एक बार फिर दुर्भावनापूर्ण प्रतिशोध का एक और मामला सामने आया है और एक बार फिर ईडी का इस्तेमाल पंजाब के पूर्व विधायक सुखपाल खैरा के खिलाफ किया गया है।’’
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईडी द्वारा सुखपाल की ‘‘पूरी तरह से प्रतिशोधी गिरफ्तारी’’ की कड़ी निंदा करती है।
सुरजेवाला ने कहा, ‘‘पंजाब में भाजपा की खोई हुई राजनीतिक किस्मत को पुनर्जीवित करने के लिए ईडी को 'चुनाव विभाग' के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।’’
अधिकारियों के अनुसार, 56 वर्षीय खैरा को पंजाब में केंद्रीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया। खैरा को मोहाली में एक विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां ईडी उनकी हिरासत का अनुरोध करेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)