देश की खबरें | कांग्रेस ने सुशांत मामले को लेकर जदयू-भाजपा पर साधा निशाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा बाढ़ एवं कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान राज्य की जनता का ध्यान भटकाने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राजनीति कर रहे हैं तथा इनके पास सिर्फ सुशांत और रिया चक्रवर्ती का एजेंडा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात सितंबर कांग्रेस ने सोमवार को आरोप लगाया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा बाढ़ एवं कोरोना वायरस संक्रमण से परेशान राज्य की जनता का ध्यान भटकाने के लिए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में राजनीति कर रहे हैं तथा इनके पास सिर्फ सुशांत और रिया चक्रवर्ती का एजेंडा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह दावा भी किया कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने भाजपा के इशारे पर मुंबई को पीओके बताने वाला ‘अशोभनीय’ बयान दिया है।

यह भी पढ़े | Subramanian Swamy Attacks On BJP IT Cell: सुब्रह्मण्यम स्वामी का BJP आईटी सेल पर हमला, कहा- आईटी सेल धूर्त हो चुका है.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘बिहार की जनता आज बाढ़ और कोरोना से पीड़ित है। रोजगार और रोटी के लिए लोग धक्के खा रहे हैं। नीतीश कुमार और भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है। ये सरकार शासन की जिम्मेदारी और जवाबदेही से पीठ दिखाकर भाग गई है।’’

सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘ अब ध्यान भटकाने के लिए इनके पास सिर्फ सुशांत राजपूत और रिया चक्रवर्ती से जुड़ा एजेंडा है। इस मामले का सिर्फ राजनीतिकरण किया जा रहा है।’’

यह भी पढ़े | MPSC Prelims 2020 New Exam Date Released: महाराष्ट्र राज्य सेवा प्रीलिम्स परीक्षा COVID-19 के कारण फिर स्थगित, यहां देखें नया टाइम टेबल.

कंगना और शिवसेना नेताओं के बीच की जुबानी जंग पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी की आप कितनी भी आलोचना करें, लेकिन वो आपके आलोचना करने के अधिकार की रक्षा करेगी। यही महाराष्ट्र की हमारी गठबंधन सरकार का भी सिद्धांत है। अभिनेत्री भाजपा और मोदी जी के एजेंडे को लेकर चल रही हैं। इसके बावजूद उनके लिए उचित सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।’’

सुरजेवाला ने कहा, ‘‘देश की वित्तीय राजधानी मुंबई को पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) कहना अनुचित, असत्य और अशोभनीय है। कोई भी तार्किक व्यक्ति इसे स्वीकार नहीं कर सकता। इस तरह के बयानों को हम खारिज करते हैं।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\