देश की खबरें | कांग्रेस ने अमेरिका से निर्वासित भारतीयों के पनामा पहुंचने को लेकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों को निर्वासित कर पनामा भेजे जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया वह निर्वासित लोगों के साथ ऐसा ‘‘अमानवीय व्यवहार’’ क्यों होने दे रहे हैं।

नयी दिल्ली, 21 फरवरी कांग्रेस ने अमेरिका से भारतीय नागरिकों को निर्वासित कर पनामा भेजे जाने को लेकर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा और सवाल किया वह निर्वासित लोगों के साथ ऐसा ‘‘अमानवीय व्यवहार’’ क्यों होने दे रहे हैं।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर यह दावा भी किया कि भारतीय प्रवासियों को साथ यह व्यवहार देश का अपमान है।

उन्होंने कहा कि भारत वापस लाने के बजाय पनामा क्यों भेजा जा रहा है और प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मुलाकात के दौरान क्या समझौता किया?

वेणुगोपाल ने सवाल किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे नागरिकों के साथ इस तरह का अमानवीय व्यवहार कैसे होने दे रहे हैं? निर्वासन की यह घटना हमारे देश का बहुत बड़ा अपमान बन रही है।’’

अमेरिका से निर्वासित भारतीय प्रवासियों के एक समूह के सुरक्षित पनामा पहुंचने की जानकारी पनामा सरकार ने भारत को दी है।

पनामा में मौजूद 'भारतीय मिशन' वहां की सरकार के साथ मिलकर निर्वासितों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहा है।

पनामा, कोस्टा रिका और निकारागुआ में स्थित भारतीय दूतावास ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर यह जानकारी साझा की। हालांकि, इसमें पनामा पहुंचे भारतीय प्रवासियों की संख्या का उल्लेख नहीं किया गया।

यह समूह उन 299 अप्रवासी लोगों का हिस्सा है, जिन्हें अमेरिकी सरकार द्वारा पनामा भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\