देश की खबरें | कांग्रेस ने जाति जनगणना पर पहले के बयानों को लेकर प्रधानमंत्री और योगी पर निशाना साधा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने जाति जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले के कुछ बयानों को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि अब प्रधानमंत्री उम्मीद के मुताबिक जाति जनगणना का श्रेय ले रहे हैं।

नयी दिल्ली, 26 मई कांग्रेस ने जाति जनगणना के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहले के कुछ बयानों को लेकर सोमवार को उन पर निशाना साधा और कहा कि अब प्रधानमंत्री उम्मीद के मुताबिक जाति जनगणना का श्रेय ले रहे हैं।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह आरोप भी लगाया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंतत्री योगी आदित्यनाथ ने जाति जनगणना और आरक्षण के खिलाफ तल्ख बयान दिए थे।

रमेश ने प्रधानमंत्री के अतीत के उन दो बयानों का संक्षिप्त वीडियो जारी किया जिसमें मोदी ने जाति जनगणना की पैरोकारी करने वालों को समाज को बांटने वाला और "अर्बन नक्सल" की सोच वाला बताया था।

उन्होंने आदित्यनाथ का जो वीडियो साझा किया, उसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यह कहते सुने जा सकते हैं कि जाति जनगणना की बात करने वाले बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

रमेश ने सोमवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बीच की अवधि में 30 अप्रैल, 2025 को मोदी सरकार ने अप्रत्याशित रूप से और अचानक जाति जनगणना की घोषणा की। कल, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के मुख्यमंत्रियों की बैठक में प्रधानमंत्री ने उम्मीद के मुताबिक इसका पूरा श्रेय लिया।’’

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पहले के कुछ बयानों का वीडियो साझा करते हुए कहा, ‘‘जरा सुनिए, प्रधानमंत्री ने क्या कहा... जब 2 अक्टूबर, 2023 को बिहार जाति सर्वेक्षण के आंकड़े जारी किए गए और 28 अप्रैल, 2024 को जब कांग्रेस द्वारा जाति जनगणना की मांगों के बारे में उनसे सवाल पूछा गया था।’’

रमेश ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के एक बयान का वीडियो पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जाति जनगणना को ‘अर्बन नक्सल’ विचार कहा था। अब जरा सोचिए कि मोदी के 75 साल के होने के बाद उनकी कुर्सी संभालने को बेताब अजय सिंह बिष्ट (योगी आदित्यनाथ) जाति जनगणना पर क्या राय रखते हैं? अनुसूचित जातियों, जनजातियों और पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षण के खिलाफ दिए गए उनके पुराने तल्ख बयानों को जरा सुनिए।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rajasthan Day 2026 Messages: राजस्थान स्थापना दिवस के इन हिंदी Quotes, WhatsApp Wishes. Facebook Greetings के जरिए दें शुभकामनाएं

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड