एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने ‘अंतिम क्षण’ में घोषणापत्र समिति गठित करने के लिए भाजपा पर तंज कसा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि वह पांच अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी और उसने ‘‘अंतिम क्षण’’ में घोषणापत्र समिति गठित करने को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया।

देश की खबरें | कांग्रेस ने ‘अंतिम क्षण’ में घोषणापत्र समिति गठित करने के लिए भाजपा पर तंज कसा

नयी दिल्ली, 30 मार्च कांग्रेस ने शनिवार को घोषणा की कि वह पांच अप्रैल को अपना घोषणापत्र जारी करेगी और उसने ‘‘अंतिम क्षण’’ में घोषणापत्र समिति गठित करने को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा चुनावों के लिए शनिवार को 27 सदस्‍यीय घोषणा पत्र समिति गठित की और पार्टी ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इसका अध्यक्ष, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संयोजक तथा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को सह-संयोजक बनाया है।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस ने 16 मार्च को अपना ‘पांच न्याय, 25 गारंटी’ जारी की और देश भर में आठ करोड़ गारंटी कार्ड वितरित करने के लिए पार्टी का ‘घर घर गारंटी’ अभियान तीन अप्रैल से शुरू होगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी का घोषणापत्र पांच अप्रैल को जारी किया जाएगा।

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘ऐन वक्त पर शुरू हुआ भाजपा का घोषणापत्र (अभियान) महज खानापूर्ति करने की कवायद है। यह दर्शाता है कि पार्टी जनता को किस अनादर भरी दृष्टि से देखती है।’’

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणापत्र राष्ट्रव्यापी विचार-विमर्श और ईमेल एवं हमारी ‘आवाज भारत की’ वेबसाइट के माध्यम से हजारों सुझाव प्राप्त करने के बाद तैयार किया गया था।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की आवाज को दर्शाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2024 01:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).