देश की खबरें | कांग्रेस प्रवक्ता खुशबू ने पार्टी छोड़ी, भाजपा में हुईं शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई/दिल्ली, 12 अक्टूबर अभिनेत्री खुशबू सुंदर ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

सुंदर ने आज सुबह कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कहा था कि वह ऐसा कुछ नेताओं के “अपनी बात थोपने” और “दबाव डालने” के विरोध में कर रही हैं।

यह भी पढ़े | Supreme Court on Halal Slaughter of Animals: जानवरों के हलाल वध पर बैन लगाने की मांग वाली याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने किया खारिज.

भाजपा में शामिल होने के बाद खुशबू (50) ने कहा कि राष्ट्र के तौर पर अगर आगे बढ़ना है तो हमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे नेता की जरूरत है जो देश को सही दिशा में ले जा सकें।

इस बीच कांग्रेस ने दिल्ली में घोषणा की कि सुंदर को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पद से “तत्काल प्रभाव से” हटाया जाता है। वहीं तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी ने कहा कि उनके फैसले से पार्टी को कोई नुकसान नहीं होगा।

यह भी पढ़े | CBSE Declared Class 10th Compartment Results 2020: सीबीएसई ने जारी किया 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा का रिजल्ट, आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर ऐसे करें चेक.

लोकप्रिय तमिल अभिनेत्री सुंदर 2014 में कांग्रेस में शामिल हुई थीं। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी को भेजा है। कांग्रेस में शामिल होने से पहले वह द्रमुक में थीं।

उन्होंने दावा किया, “पार्टी के अंदर शीर्ष स्तर पर कुछ लोग हैं जिनका जमीनी स्तर पर कोई संपर्क या सार्वजनिक पहचान नहीं है, वो अपनी बात थोप रहे हैं और मेरे जैसे लोग जो पार्टी के लिये गंभीरता से काम करना चाहते हैं, उन्हें पीछे किया जा रहा है और दबाया जा रहा है।”

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी प्रणव झा ने एक बयान में कहा, “खुशबू सुंदर को कांग्रेस प्रवक्ता के पद से तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है।”

तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के एस अलागिरी ने एक बयान में कहा कि वह जिस पार्टी में शामिल होने की मंशा रखती है उसको सुंदर के आने से कोई फायदा नहीं होगा और उनके इस्तीफे से कांग्रेस को कोई नुकसान नहीं हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\