मप्र में शराब की दुकानें खोलने के सरकार के फैसले पर कांग्रेस ने किया कटाक्ष
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मंगलवार से प्रदेश में शराब की दुकानें खोलने की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘शराब की दुकानों के साथ, सुनार की दुकानें भी खुलनी चाहिये। वर्ना आदमी शराब पीने के लिये पत्नी के गहने कहाँ बेचेगा..?’’ शिवराज शर्म करो।’’
भोपाल, पांच मई मध्य प्रदेश कांग्रेस ने प्रदेश में शराब की दुकानें खोलने की घोषणा पर सत्तारुढ़ भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ‘‘सरकार को ‘‘सुनार’’ की दुकानें भी खोलनी चाहिए ताकि व्यक्ति शराब पीने के लिए पत्नी के गहने बेच सके।’’
प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा मंगलवार से प्रदेश में शराब की दुकानें खोलने की घोषणा के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, ‘‘शराब की दुकानों के साथ, सुनार की दुकानें भी खुलनी चाहिये। वर्ना आदमी शराब पीने के लिये पत्नी के गहने कहाँ बेचेगा..?’’ शिवराज शर्म करो।’’
ट्वीट के बारे में प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता दुर्गेश शर्मा ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार लॉकडाउन के दौरान लोगों को राहत देने में विफल रही है।
शर्मा ने कहा, ‘‘प्रदेश में हालत बहुत खराब है। लोग शराब खरीदने के लिए पैसे कहां से लायेंगे। करोड़ों लोगों ने अपनी नौकरी खो दी है और उनकी आर्थिक हालत खराब है। सरकार लोगों को आर्थिक रुप से सशक्त बनाने के बजाय शराब की दुकानें खोल रही है।’’
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार को केन्द्र सरकार से वित्तीय सहायता लेकर लोगों को मदद प्रदान करनी चाहिए।
वहीं प्रदेश भाजपा ने इस मामले में कांग्रेस पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है।
प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता रजनीश अग्रवाल ने कहा, ‘‘कांग्रेस इस मामले में दोहरा रवैया अपना रही है। देश में कांग्रेस शासित राज्यों में शराब की दुकानें पहले ही खोल दी गई हैं लेकिन वही पार्टी मध्य प्रदेश में इस कदम का विरोध कर रही है।’’
अग्रवाल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ पहले ही हर वर्ग के लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने लोगों को राहत देने के लिए कई कदम उठाए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2020 08:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

