देश की खबरें | देश से माफी मांगे कांग्रेस: निर्वाचन आयोग की ओर से आरोपों को खारिज करने के बाद भाजपा ने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को ‘तुच्छ और निराधार’ बताकर खारिज किए जाने के बाद बुधवार को प्रमुख विपक्षी पार्टी से कहा कि उसे इस मुद्दे पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और देश से माफी भी मांगनी चाहिए।

नयी दिल्ली, 30 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने निर्वाचन आयोग की ओर से हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के कांग्रेस के आरोपों को ‘तुच्छ और निराधार’ बताकर खारिज किए जाने के बाद बुधवार को प्रमुख विपक्षी पार्टी से कहा कि उसे इस मुद्दे पर आत्मनिरीक्षण करना चाहिए और देश से माफी भी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे एक पत्र में आयोग ने कहा कि इस तरह के ‘तुच्छ और बेबुनियाद’ संदेह ‘अशांति’ पैदा करने की क्षमता रखते हैं, खासकर मतदान और मतगणना जैसे महत्वपूर्ण चरण में, जब राजनीतिक दलों और जनता की बेचैनी चरम पर होती है।

हरियाणा में पांच अक्टूबर को हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 90 में से 48 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी, जबकि कांग्रेस 37, इनेलो दो और निर्दलीय तीन सीटों पर विजयी रहे।

आठ पन्नों के पत्र के मुताबिक, कांग्रेस ने हरियाणा की 26 विधानसभा सीटों के कुछ मतदान केंद्रों पर गिनती के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के ‘कंट्रोल यूनिट’ पर बैटरी का स्तर 99 फीसदी दिखने पर सवाल उठाए थे और स्पष्टीकरण मांगा था।

आयोग ने कहा, “इस चिंता में ‘कंट्रोल यूनिट’ को बदले जाने की आशंका छिपी हुई थी।”

इस मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ‘‘1,642 पन्नों में चुनाव आयोग ने कांग्रेस को उसके निराधार और निरर्थक आरोपों पर विस्तृत जवाब दिया है। पार्टी अब पूरी तरह से बेनकाब हो चुकी है। उसे किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास नहीं है और वह भारत की व्यवस्था को कमजोर करने के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस तरीके से संवैधानिक संस्थाओं की गरिमा को कम करने की कोशिश कर रही है, वह न केवल हास्यास्पद है बल्कि संदेहास्पद भी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘इसलिए चुनाव आयोग के जवाब के बाद कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और आत्मनिरीक्षण करना चाहिए।’’

निर्वाचन आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अनियमितता से संबंधित कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा था कि पार्टी पूरे चुनाव नतीजों की विश्वसनीयता के बारे में उसी तरह का संदेह पैदा कर रही है, जैसा उसने अतीत में किया था।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\