देश की खबरें | कांग्रेस ने अखिलेश सिंह की जगह राजेश कुमार को बिहार का अध्यक्ष बनाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मंगलवार को अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
नयी दिल्ली, 18 मार्च कांग्रेस ने बिहार विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले मंगलवार को अपनी राज्य इकाई में बड़ा बदलाव करते हुए राजेश कुमार को नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
वह राज्यसभा सदस्य अखिलेश प्रसाद सिंह का स्थान लेंगे।
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विधायक राजेश कुमार को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया।
चुनाव कुछ महीने पहले पार्टी ने भूमिहार जाति से आने वाले अखिलेश प्रसाद सिंह के जगह दलित समुदाय से ताल्लुक रखने रखने वाले कुमार को बिहार की कमान सौंपी है।
यह बदलाव ऐसे समय किया गया है जब कृष्णा अल्लावरू को बिहार का प्रभारी बनाए जाने और कन्हैया कुमार की अगुवाई में "नौकरी दो, पलायन रोको" यात्रा शुरू किए जाने से सिंह के असहज होने की खबरें थीं।
अखिलेश प्रसाद सिंह के राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद के अच्छे रिश्ते हैं। वह कभी राजद का हिस्सा हुआ करते थे। वह 2022 में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बने थे।
राजेश कुमार औरंगाबाद जिले की कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2015 और 2020 में विधायक निर्वाचित हुए।
बिहार में इस साल अक्टूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव संभावित है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)