देश की खबरें | कांग्रेस ने हिमाचल विधानसभा चुनाव के लिए 17 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की दूसरी जारी की।
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को 17 उम्मीदवारों की दूसरी जारी की।
पार्टी अब तक कुल 63 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है। राज्य में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं।
दूसरी सूची के अनुसार, शिमला से हरीश जनार्थ, बिलासपुर से भूम्बेर ठाकुर, धरमपुर से चंद्रशेखर और नालागढ़ से हरदीप सिंह बाबा को टिकट दिया गया है। कई अन्य सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे गए हैं।
गत मंगलवार को पार्टी ने अपने 46 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह और विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।
पार्टी उम्मीदवारों की पहली सूची के मुताबिक, विक्रमादित्य सिंह को उनकी मौजूदा सीट शिमला ग्रामीण से एक बार फिर टिकट दिया गया है। वहीं, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री को उनके मौजूदा विधानसभा क्षेत्र हरोली से उम्मीदवार बनाया गया है।
हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।
मौजूदा विधानसभा में भाजपा के 43, जबकि कांग्रेस के 22 सदस्य हैं। सदन में दो निर्दलीय सदस्य और माकपा का एक सदस्य है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 10:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

