देश की खबरें | रमन सिंह सरकार के कथित घोटालों की जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों की जांच की मांग को लेकर सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय के सामने धरना दिया। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय सामने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा भाजपा शासनकाल के दौरान हुए कथित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला, चिटफंड घोटाला और रतनजोत घोटाले की जांच की मांग की।
रायपुर, 28 अगस्त छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने पूर्ववर्ती भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों की जांच की मांग को लेकर सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के कार्यालय के सामने धरना दिया। रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय सामने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद दीपक बैज के नेतृत्व में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने धरना दिया तथा भाजपा शासनकाल के दौरान हुए कथित नागरिक आपूर्ति निगम घोटाला, चिटफंड घोटाला और रतनजोत घोटाले की जांच की मांग की।
बैज ने संवाददाताओं से कहा, ''मुख्यमंत्री लगातार कह रहे हैं कि भाजपा आगामी चुनाव में लड़ाई में कहीं नहीं है। वे ईडी और आयकर विभाग के माध्यम से चुनाव लड़ने की कोशिश कर रहे हैं और यही कारण है कि वे हमें बदनाम करने और डराने की कोशिश कर रहे हैं।''
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इन्हीं मुद्दों को लेकर रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा, ''हम ईडी से उन घोटालों की जांच की मांग कर रहे हैं जिसकी जानकारी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उन्हें लिखित रूप में दी है।''
कांग्रेस पार्टी ने ईडी को ज्ञापन सौंपकर छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के शासनकाल में हुए कथित घोटालों की जांच की मांग की है।
कांग्रेस ने ज्ञापन में लिखा है कि छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के सरकार के दौरान 36 हजार करोड़ रुपए का नान घोटाला, 62 सौ करोड़ रुपए का चिटफंड घोटाला, हजारों करोड़ का रतनजोत घोटाला हुआ था तथा इन घोटालों में सीधे सीधे धनशोधन हुआ था ।
कांग्रेस ने दावा किया है कि रमन सरकार द्वारा किए गए घोटाले प्रमाणिक हैं तथा राज्य सरकार इनमें से कुछ में जांच और कार्यवाही भी कर रही है । कांग्रेस की मांग की है कि इन मामलों में मनी लांड्रिंग की जांच ईडी द्वारा की जानी चाहिए। सत्ताधारी दल ने लिखा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी पत्र लिखकर नान और चिटफंड मामले की जांच का आग्रह किया था लेकिन उस पर कोई निर्णय नहीं हुआ और न ही छत्तीसगढ़ के रमन राज के घोटालों की कोई जांच शुरू हुई। पार्टी ने सवाल किया कि ये गड़बड़ियां भाजपा सरकार के समय हुई थीं, क्या इसलिए इनकी जांच से ईडी को परहेज है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 08:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

