देश की खबरें | कांग्रेस ने निजीकरण के खिलाफ गुवाहाटी हवाई अड्डे पर किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी कांग्रेस ने गुवाहाटी हवाई अड्डे को 50 साल के लिए अडानी इंटरप्राइजेज को पट्टे पर देकर इसका निजीकरण करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गुवाहाटी/ईटानगर, 24 अगस्त विपक्षी कांग्रेस ने गुवाहाटी हवाई अड्डे को 50 साल के लिए अडानी इंटरप्राइजेज को पट्टे पर देकर इसका निजीकरण करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

हवाई अड्डा प्राधिकरण कर्मचारी संघ (एएईयू) भी गुवाहाटी, जयपुर और तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डों का निजीकरण करने के केंद्र के फैसले के खिलाफ 19 अगस्त से ही हर दिन प्रदर्शन कर रहा है।

यह भी पढ़े | 26 साल पहले चलती ट्रेन में चोरी हुई थी गोल्ड की चेन; रेलवे पुलिस ने महिला को ढूंढकर वापस की अमानत.

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा, ‘‘कांग्रेस 2018 से ही विरोध कर रही है जब भाजपा सरकार ने हवाई अड्डों के निजीकरण का फैसला किया था। कुछ लोगों ने अदालत में जनहित याचिकाएं भी दायर की हैं, लेकिन फैसले का इंतजार नहीं किया गया और सरकार ने मंत्रिमंडल की बैठक में इसका निजीकरण करने का फैसला कर लिया।’’

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डा असम के पहले मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई के नाम पर है और यह राज्य के लोगों के लिए यह भावनात्मक मुद्दा है।

यह भी पढ़े | Asaduddin Owaisi On Ghulam Nabi Azad: असदुद्दीन ओवैसी का तंज, कहा- गुलाम नबी आजाद हमें बीजेपी की ‘B’ टीम कहते हैं, आज खुद पर वहीं आरोप लग रहे हैं.

राज्यसभा सदस्य बोरा ने कहा, ‘‘हम नहीं चाहते कि यह अडानी समूह जैसे उद्यमियों के हाथ में जाए। फैसला पलटे जाने तक हम अपना प्रदर्शन जारी रखेंगे ।’’

एएईयू के सदस्यों ने भी हवाई अड्डा का निजीकरण करने के फैसले को पलटने तक अपना आंदोलन जारी रखने का संकल्प जताया ।

पूर्वोत्तर कांग्रेस समन्वय समिति (एनईसीसी) के महासचिव पाडी रिचो ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के इकलौते अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का निजीकरण करने का फैसला भाजपा सरकार की अक्षमता को दिखाता है ।

सत्तारूढ़ भाजपा ने कहा है कि निजीकरण की कवायद से सेवा की गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी और वैश्विक मानक अपनाए जाएंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\