एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा करते हुए सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया।

देश की खबरें | कांग्रेस ने दिल्ली में सत्ता में आने पर महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपये देने का वादा किया

नयी दिल्ली, छह जनवरी कांग्रेस ने सोमवार को दिल्ली में ‘प्यारी दीदी योजना’ की घोषणा करते हुए सत्ता में आने पर महिलाओं को 2,500 रुपये मासिक वित्तीय सहायता देने का वादा किया।

यह योजना कर्नाटक में कांग्रेस नीत सरकार द्वारा अपनाए गए मॉडल की तर्ज पर शुरू की जाएगी।

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार ने इस योजना की घोषणा करते हुए कहा कि इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने वादा किया कि दिल्ली में कांग्रेस के सत्ता में आने पर नयी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में इसे लागू किया जाएगा।

शिवकुमार ने कहा, ‘‘आज मैं यहां ‘प्यारी दीदी योजना’ की शुरुआत करने आया हूं। हमें विश्वास है कि दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनेगी और नए मंत्रिमंडल के पहले दिन हम राजधानी की प्रत्येक महिला को 2,500 रुपये देने की योजना लागू करेंगे।’’

शिवकुमार ने कहा कि "कर्नाटक मॉडल" के मुताबिक दिल्ली में भी गारंटी लागू की जाएगी।

दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव फरवरी में होने वाले हैं।

इस घोषणा के दौरान कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख देवेंद्र यादव, पार्टी के दिल्ली प्रभारी काजी निजामुद्दीन और अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 06, 2025 01:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).