एजेंसी न्यूज

हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, कांग्रेस की राजनीति हिंदुओं के लिए नहीं

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसकी राजनीति हिंदुओं के लिए नहीं है।

हिमंत विश्व शर्मा ने कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा, कांग्रेस की राजनीति हिंदुओं के लिए नहीं
CM Himanta Biswa Sarma

हैदराबाद, 20 फरवरी:  असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने मंगलवार को कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसकी राजनीति हिंदुओं के लिए नहीं है. शर्मा लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत के सिलसिले में तेलंगाना के निर्मल जिले के भैंसा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने सवाल किया कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे सहित कांग्रेस के शीर्ष नेता, आमंत्रित किए जाने के बावजूद अयोध्या में राम मंदिर कार्यक्रम में क्यों शामिल नहीं हुए. उन्होंने दावा किया कि वह आयोजन राजनीतिक नहीं था. उन्होंने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया, "आप क्यों नहीं गए? क्या आपको हिंदुओं से प्रेम नहीं है? क्या आप हमेशा ‘रजाकारों’ और बाबर के साथ रहेंगे."

शर्मा ने कहा कि देश ‘रजाकारों’ और बाबर के साथ खड़ा नहीं होगा.  उन्होंने इतिहास की ओर इशारा करते हुए यह स्पष्ट नहीं किया कि वह वर्तमान में किसका जिक्र कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की अनुमति नहीं दी. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में 30 सीट भी नहीं जीत पाएगी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2024 05:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).