एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कांग्रेस, राकांपा(एपी) के नेताओं ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर बुधवार को अनेक राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

देश की खबरें | कांग्रेस, राकांपा(एपी) के नेताओं ने महात्मा गांधी की जयंती पर उन्हें दी श्रद्धांजलि

मुंबई/अमरावती/गुवाहाटी, दो अक्टूबर राष्ट्रपति महात्मा गांधी की 155वीं जयंती पर बुधवार को अनेक राज्यों के राज्यपालों, मुख्यमंत्रियों और नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुंबई में कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा-शरदचंद्र पवार) के नेताओं ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

अखिल भारतीय कांग्रेस के महाराष्ट्र प्रभारी रमेश चेन्निथला ने कहा कि जो लोग धर्म की राजनीति में लिप्त हैं उन्हें सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की आवश्यकता पर गांधी जी के विचारों को पढ़ना चाहिए।

सभी वर्गों के लोगों ने 1917 से 1934 के बीच 17 वर्षों तक महात्मा गांधी के मुंबई मुख्यालय रहे, मणि भवन जाकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

चेन्निथला के साथ मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष वर्षा गायकवाड़, राज्य पार्टी प्रमुख नाना पटोले और अन्य नेता भी मणि भवन पहुंचे।

चेन्निथला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सोचना चाहिए कि क्या उनके कार्यकाल में गांधी जी के आदर्शों का पालन हो रहा है।’’

राकांपा (एसपी) नेता सुप्रिया सुले और महाराष्ट्र पार्टी प्रमुख जयंत पाटिल के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने मंत्रालय के पास गांधी प्रतिमा से पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा तक मार्च निकाला और बाद में दक्षिण मुंबई के हुतात्मा चौक तक पैदल मार्च किया।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस. अब्दुल नजीर और मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

राज्यपाल ने कहा कि गांधी जयंती को पूरे विश्व में ‘अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस’ के रूप में मनाया जाता है और उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि गांधी जी ने राष्ट्र के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया।

नायडू ने कहा कि गांधी जी के सिद्धांतों का पालन करना जरूरी है, जो देश को आजाद कराने के लिए अहिंसा के रास्ते पर आगे बढ़े थे़...।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘देश को आगे ले जाने के लिए राष्ट्रपिता द्वारा दिखाए गए रास्ते पर चलना हमारा कर्तव्य है।’’

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बुधवार को कहा कि महात्मा गांधी के विचार बेहतर समाज के निर्माण के लिए मार्गदर्शन करते रहेंगे।

गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शर्मा ने कहा कि वह एक असाधारण क्रांतिकारी थे।

उन्होंने कहा, ‘‘सार्वजनिक सेवा और सामाजिक कल्याण के उनके आदर्शों पर खरा उतरना हमारा सामूहिक प्रयास है.....।’’

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें भी याद किया।

राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने सभी से गांधी जी के आदर्शों का अनुसरण कर राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर श्रद्धांजलि....।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 02, 2024 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).